September 10, 2026 10:53 pm

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व की बधाई, कहा- देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता की  प्रतीक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, दान एवं धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस अवसर पर किये जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। । पूरे देश के अंदर अलग-अलग नाम और रुपों के आधार पर मकर संक्रांति पर्व को मनाया जाता है। पूरब में इसे बिहू, दक्षिण में पोंगल और पंजाब में लोहड़ी के रुप में मकर संक्रांति को आस्था के साथ मनाया जाता है।

सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि काले कौवा काले, घुघुती माला खा ले… समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोक पर्व घुघुती त्यार और उत्तरायणी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो और ईष्ट देवी-देवताओं का आशीष सदैव आप पर बना रहे, यही कामना है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें