September 10, 2026 3:50 am

हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे CM धामी, दूसरी बार सीएम बनने पर नायाब सैनी को दी बधाई, मोदी शाह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा के नए सीएम नायाब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धामी का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उमड़े कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाकर धामी का अभिनंदन किया। इस भव्य स्वागत पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

आपको बता दें कि नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे. मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के नवनिर्वाचित  मुख्यमंत्री  नायब सैनी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें