July 27, 2026 9:28 pm

सीएम धामी ने किया पुंगराऊ महोत्सव का वर्चुअली उद्घाटन, सहायता राशि की घोषणा भी की 

बेरीनाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय से पुंगराऊंघाटी महोत्सव समिति पांखु, पिथौरागढ़ द्वारा आयोजित आदिशक्ति मां कोकिला कोटगाडी भगवती के पावन आशीर्वाद से पहले तीन दिवसीय पुगराऊँ महोत्सव का वर्चुअली शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने कहा यह आयोजन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, खेल-कूद, शैक्षिक विकास और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है. इस ऐतिहासिक पहल से हमारी सांस्कृतिक जड़ों को और मजबूती मिलेगी.

उन्होंने कहा ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम होते हैं बल्कि ये हमारी परंपराओं को जीवत रखते हैं. युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं. इससे स्थानीय कला व संस्कृति को नई पहचान भी मिलती है. मुख्यमंत्री ने कहा शासकीय व्यस्तताओं के कारण वे स्वयं इस अवसर पर उपस्थित नहीं हो पाये, लेकिन उनका मन आप सभी के साथ है. शीघ्र ही वे माता कोटगाड़ी भगवती की पूजा अर्चना के लिए आयेंगे. मुख्यमंत्री ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए 5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य केवल शहरों का विकास नहीं, बल्कि गाँवों को भी सशक्त बनाना है. इस दिशा में राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य भी हुए हैं. हमारी सरकार वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, और अमृत मिशन जैसी योजनाओं से गांवों को आत्मनिर्भर बना रही है. डिजिटल इंडिया के तहत सुदूर गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी लाई जा रही है, ताकि युवा ऑनलाइन शिक्षा और स्टार्टअप क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार पर्यटन को ग्रीन इकोनॉमी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे गांवों को सीधा लाभ मिलेगा. होम स्टे योजना, और जैविक उत्पादों का बढ़ावा इस दिशा में अहम कदम है.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें