June 11, 2026 2:04 pm

प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती मामले मे नहीं दिखा चौक डाउन के आह्वान का असर, शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों ने संभाला पढ़ाई का मोर्चा

देहरादून: आज  से राजकीय शिक्षक संघ के चौक डाउन के आह्वान के बावजूद राज्यभर में इंटर कॉलेज और हाईस्कूल में पढ़ाई जारी रही। राजकीय इंटर कॉलेज में  प्रवक्ताओं और अतिथि प्रवक्ताओं द्वारा शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित किया गया।  प्रदेश के इंटर  कॉलेजों में  प्रधानाचार्य के 80 फ़ीसदी पद रिक्त हैं, सरकार द्वारा पदोन्नति प्रकरण न्यायालय में कई वर्षों से विचाराधीन होने के कारण सीमित विभागीय भर्ती प्रक्रिया द्वारा प्रधानाचार्य के पदों को भरने का निर्णय लिया गया जिसके लिए  दो वर्ष पूर्व नियमावली में भी संशोधन किया गया।

लोक सेवा आयोग द्वारा मार्च में इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 692 पदों हेतु विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी । अब लोक सेवा आयोग द्वारा इसी माह 29 सितंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जानी है, इस भर्ती प्रक्रिया के विरोध में संघ ने लामबंद होकर आज से चॉक डाउन हड़ताल प्रारंभ की है। वहीं प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती समर्थक प्रवक्ताओं और अतिथि शिक्षकों द्वारा आज चॉक अप रखा गया और पूर्व की भांति शिक्षण कार्य कराया गया ।

प्रदेशभर के हर जनपद में  जिनमें राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानसू , पलेठी नौघर , पित्रधार, उत्तरकाशी , रामनगर , नैनीताल देवपुरा,  चकराता,  नत्थुवावाला छरबा देहरादून , देवप्रयाग , टिहरी पतलोट , कांसखेत , बगवाड़ी कमलपुर,  नाहसैंण, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर, पौड़ी रामनगर, बनाखेड़ा , जिब्या कोटधार ,चंपावत, पुरोला, कमसाल, बड़कोट, उत्तरकाशी मरोड़ा, परकंडी, मणिगुह, रूद्रपर्याग देवीपुरा, मोल्टाडी, रानी पोखरी, नैटवाड, गडडूगाड़,  सिकरौड़ा, चोरगलिया,, सौडा, बंगसील, दिनेशपुर सहित अन्य सैकड़ो विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था सुचारू रूप से चली। राजकीय इंटर कॉलेज पोन्टी ,सरनोल,कलोगी, राना, बड़कोट,बरनीगाड़,गडोली में भी शिक्षण कार्य शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चला।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें