June 24, 2026 4:47 am

जिला अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मरीजों का जाना हालचाल

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पिथौरागढ़ दौरे के समापन के बाद जिला अस्पताल बीडी पांडेय पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी और चिल्ड्रन वार्ड का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर उपचार और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है और किसी भी मरीज को इलाज के अभाव में परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो लोग जिलाधिकारी आशीष भटगाईं के माध्यम से अपनी बात सीधे उनके तक पहुंचा सकते हैं।

मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने और मरीजों से आत्मीयता के साथ संवाद करने से मरीजों और उनके परिजनों में भरोसा और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें