June 30, 2026 10:51 pm

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को फिर दिए निर्देश, कहा-‘ डीएम रोजाना करें मॉनिटरिंग’

देहरादून: जंगलों की आग ने उत्‍तराखंड में हाहाकार मचा रखा है। हर ओर जंगल जल रहे हैं। वन्‍य जीव जंतु जान बचाने के लिए रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। इतना ही नहीं अब यह आग घरों तक पहुंच रही है। वनाग्नि की घटनाओं पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सचिव को दूरभाष पर निर्देश दिए हैं कि जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक प्रतिदिन वनाग्नि की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश तत्काल जारी किए जाए।

मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारियों को सभी प्रकार के चारे को जलाने पर तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शहरी निकायों को भी अपने ठोस कूड़े को वन या वनों के आसपास जलने पर प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें