July 28, 2026 5:03 am

सोशल मीडिया पर प्रेमचंद प्रकरण में माहौल खराब करने वालों पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई की बात, कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- लोगों को  डराना बन्द करे भाजपा

देहरादून: विधानसभा में पहाड़ी मूल पर वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने साफ किया है कि जिस तरह सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, उस पर लगाम लगानी जरूरी है, क्योंकि इसी तरह एक पक्ष बोलेगा दूसरा पक्ष प्रतिक्रिया देगा. इससे राज्य का माहौल खराब होगा.

महेंद्र भट्ट ने अपील करते हुए कहा जिस तरह सोशल मीडिया के माध्यम से देवभूमि के सौहार्द पर चोट पहुंचाये जाने की कोशिश की जा रही है, उस पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है। इस सबके लिए कोई एक व्यक्ति दोषी नहीं है, आज सोशल मीडिया में जिस तरह से कई तरह की टिप्पणियां लिखकर पोस्ट की जा रही है, उसे सही नहीं ठहराया जा सकता है. देवभूमि के अंदर ऐसी पोस्ट करने वालों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है. सोशल मीडिया में क्षेत्रवाद और जातिवाद की बात करने वालों पर निसंदेह रूप से कार्रवाई होनी चाहिए.

महेंद्र भट्ट के बयान पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इसका विरोध करने वालों पर कोई कानूनी कार्रवाई की तो फिर वह राज्य के प्रत्येक नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और नेताओं से यह वादा करते हैं कि सबसे पहले वह उनकी रक्षा के लिए आगे आएंगे. उनके हितों की रक्षा करने के लिए भले ही उन्हें अपना घर बार बेचना पड़ जाए, लेकिन मैं ऐसे लोगों की रक्षा के लिए आगे आऊंगा.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें