September 15, 2026 12:04 am

भाजपा ने नामांकन रैली में दिखाई ताकत, प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचीं स्मृति ईरानी और सीएम धामी

देहरादून: टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी नामांकन लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा ने नामांकन रैली में अपनी ताकत दिखाई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सीएम धामी प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे।

लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा व कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया। टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के साथ ही कांग्रेस के टिहरी लोकसभा से जोत सिंह गुनसोला ने अपना नामांकन किया। कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई नेता भी मौजूद रहे।

पौड़ी के रांसी पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने स्वागत किया। यहां भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए मुख्यालय पहुंचे थे। बलूनी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, गढ़वाल सांसद तीरथ रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित कई भाजपा नेता नामांकन में पहुंचे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें