September 11, 2026 3:41 am

केदारनाथ धाम में रोजाना 20 हज़ार से अधिक तीर्थयात्री कर रहे बाबा के दर्शन, चारों धामो मे अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून: चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते एक सप्ताह से धाम में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। अब तक केदारनाथ धाम में 3.81 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में एक दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 हजार से अधिक है। इसमें सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते एक सप्ताह से केदारनाथ में रोजाना 20 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर रहे हैं। 30 अप्रैल से अब तक चारधाम यात्रा में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें