September 12, 2026 12:16 am

IAS, IPS के बाद PCS अफसरों के बंपर तबादले, क्लिक कर देखें लिस्ट

देहरादूनः उत्तराखंड सरकार ने 24 घंटे के भीतर कई आईपीएस, आईएएस, पीपीएस और पीसीएस अधिकारियों का इधर से उधर तबादला कर दिया है. 17 मार्च की रात को शासन ने 20 से अधिक अधिकारियों को तबादले किए. इसके कुछ घंटों के बाद अब शासन ने पीसीएस (प्रोविंशियल सिविल सर्विस) अधिकारियों के तबादला किए. 15 अधिकारियों को अपने-अपने जिले से हटाकर दूसरे जिलों में भेजा गया है. प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद लगातार शासन और प्रशासन में भी फेरबदल दर्ज किया जा रहा है.

इन पीसीएस अफसरों के हुए तबादले:

  1. शिव चरण द्विवेदी को अपर जिलाधिकारी नैनीताल से हटाकर अधिशासी निदेशक, उत्तराखंड ग्राम्य विकास संस्थान, उधम सिंह नगर भेजा गया.
  2. विवेक कुमार राय को नगर आयुक्त काशीपुर से अपर जिलाधिकारी, नैनीताल भेजा गया.
  3. निर्मला को उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर से उप जिलाधिकारी, उधम सिंह नगर ट्रांसफर किया गया.
  4. रविंद्र बिष्ट का उप जिलाधिकारी, उधम सिंह नगर से उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर तबादला किया गया.
  5. गोपाल सिंह चौहान को उप जिलाधिकारी उत्तरकाशी से प्रधान प्रबंधक शुगर मिल बाजपुर बनाया गया.
  6. अनुराग आर्या को उप जिलाधिकारी बागेश्वर से हटाकर उप जिलाधिकारी चंपावत बनाया गया.
  7. शालिनी नेगी को उप जिलाधिकारी देहरादून से उप जिलाधिकारी उत्तरकाशी का जिम्मा सौंपा गया.
  8. सोहन सिंह को उप जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल से उप चिलाधिकारी चमोली भेजा गया.
  9. कुश्म चौहान को संयुक्त सचिव, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार ट्रांसफर किया गया.
  10. संतोष कुमार पांडे का जिलाधिकारी चमोली से विहित प्राधिकारी राज्य संपत्ति विभाग, देहरादून तबादला किया गया.
  11. अपूर्वा सिंह को उप जिलाधिकारी टिहरी से तबादला कर उप जिलाधिकारी देहरादून का जिम्मा दिया गया.
  12. आकाश जोशी को उप जिलाधिकारी चंपावत से उप जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल बनाकर भेजा गया.
  13. हिमांशु कफल्टिया को परीक्षा नियंत्रक, उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग से कार्यमुक्त करते हुए अतिरिक्त उप राजस्व आयुक्त स्टाफ ऑफिसर चेयरमैन बनाया गया.
  14. आशीष चंद्र घिल्डियाल को उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से हटाकर संयुक्त निदेशक शहरी विकास निदेशालय भेजा गया.
  15. गौरव चटवाल को उप जिलाधिकारी देहरादून से संयुक्त सचिव, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ट्रांसफर किया गया.

 

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें