August 11, 2026 4:36 pm

सीएम धामी के बाद पत्नी गीता धामी ने उठाया ‘जिहाद’ का मुद्दा, सरकार के कार्यों का किया बखान

चंपावत। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने चंपावत में आयोजित सावन उत्सव कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भूमि कब्जे, धर्मांतरण और कथित लव जिहाद का मुद्दा उठाया।

सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए गीता धामी ने कहा कि समाज में नियम और कानून का होना जरूरी है। उन्होंने समान नागरिक संहिता का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से बेटियों को समान अधिकार देने की दिशा में कार्य किया गया है। उन्होंने सरकार की ओर से सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त कराने और प्रदेश में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान का भी उल्लेख किया।

गीता धामी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपनी पहचान छिपाकर प्रदेश में रह रहे हैं और अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सत्यापन के माध्यम से ऐसे मामलों की पहचान की जा रही है और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने धर्मांतरण कानून और अवैध मदरसों के खिलाफ की गई कार्रवाई को भी सरकार की उपलब्धियों में शामिल किया। गीता धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश की संस्कृति, पहचान और सुरक्षा को बनाए रखना है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और बेहतर उत्तराखंड बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से जागरूक रहने और सामाजिक हित में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से जनता के बीच अपनी नीतियों और सरकार के कार्यों को लेकर सक्रियता बढ़ाई जा रही है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें