July 17, 2026 12:41 pm

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, कॉलेज के कार्यक्रम में मंच से सार्वजनिक गालियां देने का आरोप !

देहरादून: देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ कार्यक्रम के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को भारी पड़ गया। डालनवाला थाना पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल को कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मासूम शर्मा को प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मंच से सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अन्य लोग मौजूद थे। ऐसे में खुले मंच से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर लोगों और छात्रों में नाराजगी देखी गई। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।

डालनवाला पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की गई और गायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में भी चर्चा का माहौल है और छात्र-छात्राओं ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह की भाषा के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें