June 13, 2026 5:14 pm

पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम धामी ने किया प्रोग्राम स्थल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून कार्यक्रम को लेकर गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड से लेकर मां डाट काली मंदिर तक स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और स्वच्छता सहित सभी आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने ट्रैफिक प्लान को प्रभावी बनाने और आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

जसवंत ग्राउंड में मंच, दर्शक दीर्घा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता देने को भी कहा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और कार्यक्रम की सफलता की कामना की। कार्यक्रम को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें