July 28, 2026 2:02 am

सनातन परंपरा को समर्पित पंचांग कैलेंडर का मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने तथा जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि हमारी जीवनशैली, सामाजिक व्यवस्था और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे में पंचांग कैलेंडर का प्रकाशन इस गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि यह पंचांग कैलेंडर राज्यवासियों को तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व और विशेष दिवसों की जानकारी देने के साथ-साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों और धार्मिक आयोजनों की महत्ता से भी अवगत कराएगा। इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से और अधिक गहराई से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पंचांग में देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक और आस्था स्थलों को भी विशेष रूप से स्थान दिया गया है। ये स्थल न केवल श्रद्धा के केंद्र हैं, बल्कि राज्य की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक भी हैं। इस प्रकार यह कैलेंडर एक जानकारीपूर्ण दस्तावेज होने के साथ-साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करने वाला प्रेरणादायक संकलन भी है।

मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पंचांग कैलेंडर राज्य के नागरिकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और आने वाले समय में इसे और अधिक समृद्ध स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें