August 3, 2026 2:30 am

हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 50 लाख श्रद्धालु पहुंचे, डीएम-एसएसपी ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ियों का स्वागत

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच गई है। अब तक 50 लाख से अधिक कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो चुके हैं। बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

रविवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चौक पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को फूल-मालाएं पहनाने के साथ जूस, फल और अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित की गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि कांवड़ मेला सभी का मेला है और पुलिस, प्रशासन, व्यापारिक संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और लगातार फीडबैक लेकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए छह हजार पुलिसकर्मी, पीएसी, अर्द्धसैनिक बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। आगामी दिनों में डाक कांवड़ के आगमन को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें