June 9, 2026 1:52 am

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा के पति ने बिहार की महिलाओं पर दिया आपत्तिजनक बयान, बिहार महिला आयोग ने CM धामी को लिखा पत्र…

पटना: राज्य महिला आयोग, पटना ने उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहु के बिहार की महिलाओं पर शर्मनाक बयान पर स्वत: संज्ञान लिया है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बयान को अत्यंत निंदनीय और महिलाओं को गहरा आघात पहुंचाने वाला बताया है। बिहार की हर महिला खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं। बयान में साहु ने कहा है कि लड़कियां 20-25 हजार रुपये में मिल जाती है।

आयोग का मानना है कि जिस परिवार में स्वयं रेखा आर्या जैसी महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री निवास करती हो उसी परिवार के सदस्य द्वारा महिलाओं के प्रति इस प्रकार का आपत्तिजनक बयान दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

बिहार राज्य महिला आयोग, पटना इस बयान को बिहार की महिलाओं के स्वाभिमान पर सीधा आघात मानता है। मुख्यमंत्री अपने स्तर से त्वरित कार्रवाई करें। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह बयान दूषित मानसिकता को दर्शाता है। देश के विकास में बिहार की महिलाओं का बड़ा योगदान है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें