June 15, 2026 3:03 pm

क्रिसमस पर दून और मसूरी में रहा उल्लास, चर्चों में की गई विशेष प्रार्थना; ‘विश यू मेरी क्रिसमस’ से गूंज उठे चर्च

देहरादून : प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस दून और मसूरी में उल्लास के साथ मनाया गया। अधिकांश चर्चों में तकरीबन एक घंटे की विशेष प्रार्थना के बाद 12 बजते ही दया, क्षमा, शांति, प्रेम का संदेश देने वाले प्रभु यीशु का जन्म हुआ तो हर तरफ मेरी क्रिसमस की गूंज सुनाई दी।

मसीही परिवार के सदस्य प्रभु यीशु का गुणगान करते हुए खुशियां मनाने लगे। ‘विश यू मेरी क्रिसमस’ से चर्च का हर कोना गूंज उठा।

बैतुलहम में जन्मे प्रभु यीशु दुनिया के भाग जगा हो…, चरनी में पैदा हुआ मरियम का राज दुलारा.., और जग के पापों को हरने को आया यशु राजा.., चरनी में आया है मसीह.., आया मसीह दुनिया में..आदि यीशु के जन्म के गीत गाते हुए एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।

क्रिसमस की तैयारी एक हफ्ते पहले ही शुरू हो गई थी। चर्चों को रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया गया। क्रिसमस को लेकर बुधवार को विभिन्न चर्चों में बाल रूप यीशु की झांकी सजाई गई। चरनी में प्रभु यीशु, आसपास महलों के दृश्य, स्वर्ग दूतों की को झांकी दिखाया गया। प्रभु यीशु की कहानियां बच्चों को सुनाई गई।

कैंडल लाइट सर्विस से माहौल उल्लासपूर्ण रहा। दून का सबसे पुराना चर्च सेंट थामस चर्च राजपुर रोड के अलावा सेंट फ्रांसिस चर्च कान्वेंट रोड, सेंट जोंस चर्च कोर्ट रोड, मारिसन मेमोरियल चर्च राजपुर रोड, सेंट मैथोडिस्ट चर्च नेश्विला रोड, रिफार्म्ड प्रेस्बीटेरियन चर्च ओंकार रोड, सेंट मेरी चर्च क्लेमेनटाउन समेत विभिन्न चर्चों का चप्पा-चप्पा प्रभु यीशु के जन्म लेने के उल्लास का गवाह बना।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें