July 12, 2026 3:28 am

‘बेबी डू डाई डू’ की टीम देहरादून पहुंची, दर्शकों के प्यार का जताया आभार, कुरैशी बोलीं— शुक्रिया… शुक्रिया… शुक्रिया…

देहरादून। फिल्म बेबी डू डाई डू को देहरादून में मिल रहे जबरदस्त दर्शक समर्थन के बीच फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शहर पहुंची और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। पिछले एक सप्ताह से लगातार हाउसफुल चल रही फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बाद अभिनेत्री हुमा कुरैशी, अभिनेता रचित सिंह, मरुधर शेखावत, निर्देशक नचिकेत सामंत और निर्माता साकिब सलीम ने देहरादून में मीडिया और प्रशंसकों से मुलाकात की।

फिल्म के इंडिया दर्शनअभियान के तहत देहरादून पहुंचे कलाकारों ने कहा कि दर्शकों का प्यार किसी भी पुरस्कार से बड़ा सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि देहरादून के लोगों ने जिस आत्मीयता और अपनत्व के साथ फिल्म को स्वीकार किया है, उसने पूरी टीम को भावुक कर दिया।

मीडिया से बातचीत में अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने देहरादूनवासियों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा, शुक्रिया… शुक्रिया… शुक्रिया…”। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार के लिए दर्शकों की तालियां, मुस्कान और प्यार सबसे बड़ा पुरस्कार होता है।

कलाकारों ने कहा कि बेबी डू डाई डू केवल एक मनोरंजक फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ी कहानी है, जिसे दर्शकों ने दिल से अपनाया है। यही कारण है कि पूरी टीम स्वयं देहरादून पहुंचकर शहरवासियों का धन्यवाद करना चाहती थी।

फिल्म की टीम ने कहा कि देहरादून की गर्मजोशी, सिनेमाप्रेम और अपार स्नेह ने इस यात्रा को यादगार बना दिया है। कलाकारों के अनुसार दर्शकों का यही विश्वास उन्हें भविष्य में भी बेहतर और संवेदनशील कहानियां लेकर आने की प्रेरणा देता रहेगा।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें