August 16, 2026 2:43 pm

टीएचडीसी टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश जारी

पीपलकोटी। मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया।

टनल में लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लगातार सघन खोज अभियान चला रही हैं। वहीं टनल में भरे पानी की निकासी का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंप और अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद ली जा रही है, ताकि बचाव दलों की आवाजाही आसान हो सके।

जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं। मौके पर आवश्यक संसाधन और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रशासन ने लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। संभावित सभी स्थानों पर सघन खोज अभियान चलाया जा रहा है और श्रमिकों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें