July 16, 2026 3:03 am

प्रदेश के सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी SOP, CM धामी ने मुख्य सचिव को दिये निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी-कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव को विस्तृत एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री से भेंट कर 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना सहित हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर सरकारी कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कर्मचारी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान और सुरक्षा को लेकर सदैव संवेदनशील रही है। उन्होंने मुख्य सचिव को दूरभाष पर निर्देश देते हुए अधिकारी-कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए शीघ्र एसओपी तैयार करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को भी सरकारी कार्यालयों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा इस प्रकार की घटनाओं में त्वरित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, एसएसपी देहरादून को शिक्षा निदेशालय में हुई घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, मोर्चा के अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें