June 14, 2026 10:24 pm

राहुल गांधी का उत्तराखंड दो दिवसीय दौरा तय, 4 जून को करेंगे अल्मोड़ा में जनसभा और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन

देहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। वे 4 और 5 जून को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वे कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 4 जून को राहुल गांधी अल्मोड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उसी दिन वे पौड़ी पहुंचकर पूर्व सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर वे पूर्व सैनिकों और सैनिक परिवारों से संवाद कर अग्निवीर योजना और वन रैंक वन पेंशन जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि राहुल गांधी का यह दौरा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ताओं में इसे लेकर उत्साह है।

दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और विधायकों से मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस संगठन ने दौरे को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं और गढ़वाल व कुमाऊं दोनों क्षेत्रों में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें