June 10, 2026 7:07 pm

उत्तराखंड: सूचना विभाग में दो अधिकारियों को पदोन्नति, अर्चना और बद्री चंद बने उप निदेशक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेशों के तहत सहायक निदेशक पद पर कार्यरत श्रीमती अर्चना और श्री बद्री चन्द को उप निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार दोनों अधिकारियों को नियमित चयन उपरांत कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उप निदेशक पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। साथ ही उन्हें नियमानुसार दो वर्ष की विहित परिवीक्षा अवधि में रखा गया है।

इस पदोन्नति को विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें