June 11, 2026 11:52 pm

प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन उत्तराखंड के विकास के लिए प्रेरणा: सीएम धामी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व और मार्गदर्शन राज्य के विकास के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उत्तराखंड की जनता की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ बनाया नया इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही वह देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।

उत्तराखंड के विकास को मिली नई गति

मुख्यमंत्री धामी ने अपने पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को नई गति मिली है। इनमें—

  • केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पुनर्विकास परियोजनाएं
  • चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
  • वंदे भारत रेल सेवा
  • विभिन्न रोपवे परियोजनाएं
  • सीमांत क्षेत्रों के विकास से जुड़ी योजनाएं

जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं शामिल हैं।

आर्थिक विकास और सुशासन की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश ने आर्थिक विकास, बेहतर शासन व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और उत्तराखंड भी इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण भागीदार बना रहेगा।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें