July 18, 2026 7:32 am

उत्तराखंड में जनगणना की तैयारियां तेज, 2027 से पहले शुरू होगी मकानों की गणना, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी जनगणना को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना से पहले राज्य में पहले चरण की प्रक्रिया के तहत भवनों और मकानों की गणना की जाएगी। इसके लिए 25 अप्रैल से 25 मई तक भवनों की सूची तैयार करने का कार्य किया जाएगा।

इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरकार डिजिटल व्यवस्था भी शुरू करने जा रही है। 10 अप्रैल से जनगणना के लिए एक विशेष पोर्टल शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं भी अपने मकान और परिवार से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इस सुविधा को स्वगणना नाम दिया गया है।

जनगणना के दौरान परिवार और मकान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की जाएंगी। इसके तहत मकान की संरचना, परिवार के सदस्यों की संख्या, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे।

जनगणना के दौरान पूछे जाएंगे ये प्रमुख सवाल:

  • मकान नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण द्वारा दिया गया नंबर)
  • जनगणना मकान नंबर
  • मकान के फर्श, दीवार और छत में प्रयुक्त सामग्री
  • मकान का उपयोग और उसकी वर्तमान स्थिति
  • परिवार में रहने वाले व्यक्तियों की संख्या
  • परिवार क्रमांक
  • परिवार के मुखिया का नाम और लिंग
  • परिवार का सामाजिक वर्ग (अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य)
  • मकान के स्वामित्व की स्थिति
  • परिवार के पास उपलब्ध कमरों की संख्या
  • परिवार में विवाहित दंपत्तियों की संख्या
  • पेयजल का मुख्य स्रोत और उसकी उपलब्धता
  • घर में प्रकाश का मुख्य स्रोत
  • शौचालय की उपलब्धता और उसका प्रकार
  • गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था
  • स्नानगृह की उपलब्धता
  • रसोईघर में एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन की स्थिति
  • खाना पकाने के लिए उपयोग होने वाला मुख्य ईंधन
  • रेडियो या ट्रांजिस्टर की उपलब्धता
  • टेलीविजन
  • इंटरनेट सुविधा
  • लैपटॉप या कंप्यूटर
  • टेलीफोन, मोबाइल या स्मार्टफोन
  • साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल या मोपेड
  • कार, जीप या वैन की उपलब्धता
  • भोजन के लिए उपयोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
  • परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर (केवल जनगणना सूचना के लिए)

सरकारी अधिकारियों के अनुसार इस प्रक्रिया से राज्य में रहने वाले परिवारों की वास्तविक स्थिति, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और जनसंख्या से संबंधित सटीक आंकड़े प्राप्त होंगे, जो भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों की रूपरेखा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 📰

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें