June 25, 2026 10:54 pm

दिवाली की तैयारी…12 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर, 20 को मनाया जाएगा त्योहार

देहरादून: दीपावली त्योहार को लेकर बदरीनाथ धाम में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बदरीनाथ मंदिर को 12 क्विंटल गेंदे के फूलों से भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में दीपावली के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर जी और बदरीविशाल के खजाने की विशेष पूजा की जाती है।

इस दिन मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालु भी दीपक जलाते हैं। इसको लेकर मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर को सजाने के लिए मुंबई के किसी श्रद्धालु ने फूलों की व्यवस्था की है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। बदरीनाथ में दीपावली को धार्मिक रीति रिवाज के साथ उत्साह पूर्वक मनाया जाता है।

बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि धाम में दीपावली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। त्योहार के दिन स्थानीय लोगों के साथ ही दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालु भी मंदिर परिसर में दीप जलाते हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें