July 27, 2026 12:52 pm

दिल्ली में सियासी हलचल, 3 पूर्व विधायक समेत 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल, BJP को झटका !

देहरादून/दिल्ली: उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उत्तराखंड भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी Kumari Selja और प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, घनसाली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, रुड़की के पूर्व महापौर गौरव गोयल, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और लाखन सिंह नेगी शामिल हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से राज्य की राजनीति में स्पष्ट संदेश गया है कि भाजपा से लोगों का भरोसा कम होता जा रहा है। कांग्रेस का दावा है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक नेताओं की लंबी सूची पार्टी प्रदेश प्रभारी को सौंपी गई है। इनमें से छह नेताओं ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ली है और आगे भी ज्वाइनिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी।

वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा कि प्रदेश की जनता का समर्थन लगातार कांग्रेस को मिल रहा है। भाजपा की नीतियों से लोगों का मोहभंग हो रहा है और यही कारण है कि कई नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। पार्टी का दावा है कि आने वाले समय में भाजपा के और भी कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 📰

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें