August 24, 2026 6:09 pm

अंकिता हत्याकांड: ऑडियो प्रकरण के बाद पुलिस सख्त, सुरेश राठौर के बाद अब उर्मिला सनावर के घर पर नोटिस चस्पा

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो प्रकरण में अब पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पर नोटिस चस्पा किया है। उर्मिला को जल्द थाने में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले के बाद से पूर्व विधायक और उर्मिला सनावर भूमिगत हो गए हैं।

पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम लेते हुए उर्मिला सनावर ने एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई।

संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि झूठे आरोप लगाकर महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम को बदनाम किया गया।

बीते शनिवार को पुलिस ने सुरेश राठौर के घर पर नोटिस चस्पा किया था। इसके बावजूद राठौर थाने नहीं पहुंचे और रविवार को उनकी पत्नी रविंद्र कौर ने पहुंचकर जानकारी दी थी कि पति कहीं बाहर हैं।
बुधवार को पुलिस की एक टीम सहारनपुर पहुंची, जहां अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पर न मिलने पर बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया। उर्मिला को जल्द पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया पुलिस शुरू कर देगी।
दो दिन पहले सनावर का सोशल मीडिया पर पुलिस के पीछे लगी होने की बात कहते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से कुछ पता नहीं चल पाया है। इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि पुलिस टीम जांच में जुटी है।

 

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें