April 13, 2026 2:51 am

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा: 14 अप्रैल को करीब दो घंटे देहारादून मे रहेंगे, तय हुए कार्यक्रम

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान वे लगभग दो घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और पूरे कार्यक्रम का खाका तय कर लिया गया है।

कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सबसे पहले देहरादून पहुंचने के बाद मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे, जिसे राज्य के लिए एक बड़ी कनेक्टिविटी परियोजना माना जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।

लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड पहुंचेंगे। इस दौरान उनके रोड शो की भी संभावना जताई जा रही है, जहां वे लोगों का अभिवादन स्वीकार कर सकते हैं। महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित जनसभा को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। पूरे रूट को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के लिए विकास और राजनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें