June 24, 2026 4:54 am

पिथौरागढ़ को मिला उच्चीकृत क्रिकेट मैदान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण, युवाओं के साथ खेला क्रिकेट और फुटबाल

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पिथौरागढ़ दौरे के दौरान श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम पहुंचकर उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण किया और इसे जनपदवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री खिलाड़ियों के साथ मैदान में भी उतरे और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों का एक ओवर खेलकर मैदान का औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने फुटबॉल, हॉकी और अन्य खेल गतिविधियों में भी सहभागिता की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशामुक्त उत्तराखंड अभियान को मजबूती से आगे बढ़ा रही है और खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नई खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों के जरिए ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है। राज्य सरकार प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने और आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम के क्रिकेट मैदान में जल्द ही फ्लड लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें