July 17, 2026 6:05 pm

CM धामी से मिले डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारी, अपनी मांगों को लेकर किया समाधान का आग्रह

देहरादून: उत्तराखंड में चल रही डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष 27 सूत्रीय मांग पत्र रखा, जिसमें पदोन्नति, वेतनमान और पुरानी पेंशन व्यवस्था जैसे अहम मुद्दे शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख अपनाने का भरोसा दिया।

सीएम धामी ने कहा कि इंजीनियर्स की मांगों के समाधान के लिए एक सब-कमेटी का गठन किया जाएगा, जो सभी बिंदुओं का गहन परीक्षण कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार संवाद और समन्वय के जरिए समस्याओं का समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने जनहित को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि विकास कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए सभी पक्षों को सहयोगात्मक रवैया अपनाना होगा। उन्होंने इंजीनियर्स महासंघ से भी अपील की कि वे वार्ता प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि जल्द समाधान निकल सके।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार डिप्लोमा इंजीनियर्स की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनके समाधान के लिए सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।

बैठक में सचिव शैलेश बगौली, दिलीप जावलकर, पंकज कुमार पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें