June 24, 2026 10:06 am

चंपावत में कथित गैंगरेप मामले में नया मोड़, गैंगरेप की कहानी थी झूठी ?

चंपावत: जिले में सामने आए कथित गैंगरेप मामले में पुलिस जांच के बाद नया मोड़ आ गया है। शुरुआती तौर पर जिस मामले को सामूहिक दुष्कर्म बताया जा रहा था, जांच में अब वह मामला संदिग्ध पाया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की विस्तार से जांच की गई। जांच के दौरान घटनास्थल, तकनीकी साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयान का मिलान किया गया, जिसमें कई तथ्यों में विरोधाभास सामने आया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसके बाद पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की दोबारा जांच कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं पुलिस को गुमराह करने या झूठी जानकारी देने का मामला तो नहीं है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखें।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें