July 10, 2026 11:25 pm

नगर आयुक्त के निर्देश पर नवादा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, पांच पशुपालकों पर 1.51 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

देहरादून। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम देहरादून ने नवादा क्षेत्र में स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पशुपालकों के खिलाफ 1 लाख 51 हजार 500 रुपये के चालान और नोटिस जारी किए हैं। कार्रवाई मिनी मसूरी जनकल्याण समिति की शिकायत के बाद की गई।

नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कई पशुपालक अपने मवेशियों को खुले में छोड़ रहे थे तथा सार्वजनिक मार्गों पर गोबर फैलाकर गंदगी कर रहे थे। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी होने के साथ क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।

निरीक्षण के दौरान एक पशुपालक मौके पर नहीं मिला, जिसके विरुद्ध नियमानुसार नोटिस चस्पा किया गया। वहीं एक पालतू श्वान का नगर निगम में पंजीकरण नहीं मिलने पर उसके स्वामी को तीन दिन के भीतर पंजीकरण कराने का नोटिस जारी किया गया।

वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी रोकने और डेयरियों व पशुपालकों से नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नियमित अभियान जारी रहेंगे।

नगर निगम ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें और नगर निगम के नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें