August 26, 2026 10:59 pm

कांग्रेस सरकार बनते ही होगा लोकायुक्त गठन, भ्रष्टाचारियों का होगा खुलासा: गणेश गोदियाल

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्राथमिकता के आधार पर लोकायुक्त की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर लोकायुक्त की स्थापना नहीं कर रही, क्योंकि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकती है।

गणेश गोदियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में देश का सबसे सख्त लोकायुक्त विधेयक लागू किया था। लेकिन बाद की सरकारों ने उस कानून को प्रभावी रूप से लागू नहीं किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में भी लोकायुक्त की स्थापना के लिए प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा गया था, लेकिन वह आज तक लंबित पड़ा है।

गोदियाल ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाना चाहती, वह लोकायुक्त जैसी संस्था को मजबूत क्यों करेगी। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त बनने से मंत्रियों और अधिकारियों के भ्रष्टाचार की जांच संभव होगी, इसलिए इसे जानबूझकर रोका गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था में फैली “बीमारियों” का इलाज सत्ता परिवर्तन है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद न सिर्फ लोकायुक्त की स्थापना की जाएगी, बल्कि पूर्व में हुए भ्रष्टाचार के मामलों को भी उजागर कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें