June 14, 2026 9:19 pm

चारधाम यात्रियों का 10 करोड़ का बीमा, पर्यटन मंत्री ने सीएम धामी को सौंपा चेक

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानव उत्थान सेवा समिति ने इस वर्ष भी यात्रियों के लिए 10 करोड़ रुपये का सामूहिक दुर्घटना बीमा कराया है। इस बीमा योजना के तहत चारों धामों में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जाएगा।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने इसके लिए प्रीमियम राशि का चेक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। यह बीमा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के माध्यम से श्री बदरीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति के जरिए कराया गया है।

इस योजना के तहत चारों धामों के लिए 2.50-2.50 करोड़ रुपये का बीमा कवर निर्धारित किया गया है। यात्रा के दौरान मंदिर परिसरों में भगदड़, प्राकृतिक आपदा, ईश्वरीय जोखिम और आतंकवाद जैसी घटनाओं की स्थिति में प्रत्येक प्रभावित श्रद्धालु को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली चारधाम यात्रा विशेषकर केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य जोखिम अधिक रहता है, जहां हर साल कई श्रद्धालु सांस, हृदय और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में बीमा योजना यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कवच का काम करती है।

सरकारी और धार्मिक संस्थाओं द्वारा यात्रियों से यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराने, जरूरी दवाएं साथ रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई है।

कार्यक्रम के दौरान श्री बदरीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और भाजपा युवा नेता सुयश रावत भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें