July 28, 2026 2:40 am

कॉमनवेल्थ में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, मुख्यमंत्री धामी ने दी ऋषिकांता और अनाहत को बधाई

देहरादून। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित 23वें कॉमनवेल्थ खेलों और विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की 60 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले ऋषिकांता सिंह की उपलब्धि को देश के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता युवा खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली अनाहत सिंह को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनाहत की उपलब्धि देश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे भारत में स्क्वैश को नई पहचान मिलेगी।

अनाहत सिंह विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं। उन्होंने फाइनल मुकाबले में मिस्र की रुकय्या सालेम को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई देते हुए इसे भारतीय खेलों के लिए नई शुरुआत बताया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें