August 16, 2026 2:45 pm

देहरादून: द्रोण वाटिका कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर

देहरादून। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर द्रोण वाटिका कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “शहीदों को सलाम” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद कॉलोनी के बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता संग्राम और वीर शहीदों की गाथाओं को जीवंत किया। वरिष्ठ नागरिकों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है।

इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने विकसित, आत्मनिर्भर और गौरवशाली भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सामूहिक पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में वर्किंग कमेटी के अध्यक्ष राजदेव सिंह यादव, सचिव आरके शर्मा, संरक्षक चंदन कुमार झा, प्रेम सिंह चौहान, उप सचिव आनंद सिंह नेगी, प्रशांत बिस्वास, मृत्युंजय और बलराज दीक्षित सहित कॉलोनी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

समारोह के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। महिला मंडल और युवा समिति के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें