August 20, 2026 12:48 am

राज्य कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, सीएम धामी ने दी 60% DA की मंजूरी

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कार्मिकों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तर्ज पर 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (DA) की मौजूदा दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

सरकार के इस फैसले से राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की है।

इसके तहत जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर में टाइप-द्वितीय के 6 आवासों और चाहरदीवारी निर्माण के लिए 3.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं हल्द्वानी स्थित फायर स्टेशन में टाइप-द्वितीय के 64, टाइप-तृतीय के 8 और टाइप-चतुर्थ के 4 आवासों के निर्माण के लिए 36.64 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

इसके अलावा चम्पावत जनपद के थाना रीठासाहिब में टाइप-द्वितीय के 6 और टाइप-तृतीय के 1 आवास निर्माण के लिए 3.47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

अल्मोड़ा और ग्वालदम में पार्किंग निर्माण को भी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा के मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण के लिए 5.91 करोड़ रुपये और जनपद चमोली के थराली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्वालदम बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण हेतु 61.57 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की है।

सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें