June 14, 2026 9:55 pm

नई दिल्ली में ‘अपनापन’ का लोकार्पण, सीएम धामी ने साझा किए प्रेरणादायी क्षण

नई दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan की सद्यः प्रकाशित पुस्तक अपनापननरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami ने प्रतिभाग कर इसे एक प्रेरणादायी और विचारोत्तेजक कृति बताया।

यह गरिमामयी आयोजन भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री M. Venkaiah Naidu तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री H. D. Deve Gowda की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

पुस्तक अपनापन में श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के साथ अपने कार्यकाल और विभिन्न जिम्मेदारियों के दौरान प्राप्त अनुभवों को सरल, सहज और प्रभावी शैली में प्रस्तुत किया है। इसमें नेतृत्व, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर श्री चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कृति न केवल प्रशासनिक अनुभवों का दस्तावेज है, बल्कि यह समाज और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, समाजसेवी, लेखक, पत्रकार तथा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन एक राष्ट्रीय स्तर के विचार-विमर्श और अनुभव साझा करने का मंच बन गया।

 

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें