June 10, 2026 4:48 pm

उत्तराखंड में दो अफसरों को मिला आईएएस कैडर में प्रमोशन, एक को मरणोपरांत लाभ…

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सिविल सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए अहम फैसला सामने आया है। पदोन्नति कोटे के तहत पीसीएस अधिकारी बंसीलाल राणा को आईएएस कैडर में पदोन्नति मिल गई है, जबकि वरिष्ठ अधिकारी भगवत किशोर को मरणोपरांत पदोन्नति का लाभ दिया गया है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद बंसीलाल राणा अब आधिकारिक रूप से आईएएस कैडर में शामिल हो गए हैं।

लंबे समय से लंबित थी पदोन्नति प्रक्रिया

दरअसल, राज्य में वर्ष 2022 की रिक्तियों के सापेक्ष पीसीएस अधिकारियों की पदोन्नति का मामला काफी समय से लंबित चल रहा था। लंबे इंतजार के बाद संघ लोक सेवा आयोग ने विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित कर पदोन्नति का रास्ता साफ किया।

दो पदों पर हुई पदोन्नति

वर्ष 2022 में उत्तराखंड कैडर में पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति के लिए दो पद रिक्त थे। इन पदों के लिए उत्तराखंड शासन की ओर से सात पीसीएस अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग को भेजे गए थे।

इन नामों पर विचार करने के बाद वरिष्ठता के आधार पर दो अधिकारियों का चयन किया गया। वरिष्ठता सूची में पहले स्थान पर रहे अधिकारी भगवत किशोर को मरणोपरांत पदोन्नति के लिए विचार किया गया।

मरणोपरांत दिया गया पदोन्नति का लाभ

भगवत किशोर का पूर्व में निधन हो चुका है, लेकिन चूंकि रिक्तियां वर्ष 2022 की थीं, इसलिए उनके नाम को प्रक्रिया में शामिल किया गया और उन्हें मरणोपरांत पदोन्नति का लाभ दिया गया।

वरिष्ठता सूची में दूसरे स्थान पर रहे बंसीलाल राणा को भी इसी प्रक्रिया के तहत पदोन्नति का लाभ मिला और वह अब आईएएस कैडर में शामिल हो गए हैं।

फिलहाल इस पद पर तैनात हैं राणा

वर्तमान में बंसीलाल राणा महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में निदेशक के पद पर तैनात हैं और लंबे समय से प्रशासनिक सेवाओं में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

आगे भी खुल सकते हैं मौके

जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 के सापेक्ष दो पद और वर्ष 2024 के सापेक्ष चार पद अभी भी रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए भविष्य में फिर से विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके बाद अन्य पीसीएस अधिकारियों के लिए भी आईएएस बनने का रास्ता खुल सकता है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें