July 9, 2026 4:46 am

2027 की तैयारी में कांग्रेस, उत्तराखंड की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन, कुमारी सैलजा, हरीश रावत, यशपाल आर्य समेत 23 वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन कर दिया है। यह समिति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक निर्णय तथा राजनीतिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाएगी।

एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार समिति में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, करन माहरा, मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन कापड़ी, प्रकाश जोशी, तिलकराज बेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, विक्रम सिंह नेगी, रवि बहादुर, गोविंद सिंह कुंजवाल, नवप्रभात, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह और ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सभी प्रदेश स्तरीय प्रकोष्ठों के अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे।

प्रदेश में कांग्रेस संगठन पिछले कुछ समय से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है। पार्टी नेतृत्व लगातार संगठनात्मक बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और जिलास्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहा है। नई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के गठन को इसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह समिति चुनावी रणनीति तैयार करने, संगठन में समन्वय स्थापित करने, उम्मीदवारों के चयन सहित महत्वपूर्ण राजनीतिक निर्णयों में केंद्रीय भूमिका निभाएगी। कांग्रेस नेतृत्व का उद्देश्य सभी वरिष्ठ नेताओं को एक मंच पर लाकर चुनावी तैयारियों को धार देना है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें