August 3, 2026 4:42 am

हरिद्वार में नन्ही बच्ची ने सीएम धामी को सुनाया गीत, ‘मोदी है तो मुमकिन है’ पर बजीं तालियां

हरिद्वार। हरिद्वार में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम के दौरान एक नन्ही बच्ची ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मोदी है तो मुमकिन है गीत सुनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्ची की प्रस्तुति से प्रभावित मुख्यमंत्री ने तालियां बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया।

गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी सराहना की गई। गीत के बोल थे— मोदी है तो मुमकिन है, जग में नाम कमाया है। धाकड़ धामी के आते ही, संकट दूर भगाया है। निडर होकर हर नारी घूमे, सुरक्षा का ऐसा मान है। जनता की सेवा ही बस, धामी की पहचान है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि जेन-ज़ी विकसित भारत के स्वर्णिम भविष्य की कर्णधार है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है और लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है, जो देश की सबसे बड़ी ताकत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी केवल सपने देखने वाली नहीं, बल्कि उन्हें साकार करने वाली पीढ़ी है। उन्होंने युवाओं के उत्साह, नवाचार और ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि उनके सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी युवाओं से संवाद को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनकी आकांक्षाओं और सुझावों को जानना उनके लिए विशेष अनुभव रहा।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें