August 16, 2026 3:28 am

हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत, CM धामी ने परोसा भोजन

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था, सेवा और सम्मान का अनूठा दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने देशभर से आए शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन और सम्मान के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन भी परोसा।

मुख्यमंत्री के हरिद्वार आगमन पर हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा मार्ग तक हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इसके बाद अलकनंदा होटल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने पांच शिवभक्त कांवड़ियों का चरण प्रक्षालन कर उनका सम्मान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का संकल्प है कि देवभूमि आने वाले प्रत्येक शिवभक्त को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक वातावरण मिले। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का विराट पर्व है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक एक करोड़ से अधिक शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का व्यापक विकास हुआ है। केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक, श्रीराम जन्मभूमि और बद्रीनाथ मास्टर प्लान जैसी परियोजनाओं ने भारत की आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, एंबुलेंस, स्वास्थ्य शिविर और आपातकालीन सहायता की व्यापक व्यवस्था की गई है। उन्होंने शिवभक्तों से अनुशासन और मर्यादा का पालन करने की भी अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा के सफल संचालन में योगदान देने वाले पांच पुलिसकर्मियों और पांच पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी कर्मयोगियों के प्रति राज्य की कृतज्ञता का प्रतीक है, जो यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए दिन-रात सेवा में जुटे हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें