August 15, 2026 1:07 am

हल्द्वानी डबल मर्डर: 30 साल के युवक की हुई शिनाख्त, युवती की भी हुई पहचान, पढ़ने में थी मेधावी

हल्द्वानी: शहर की नवीन गल्ला मंडी में गुरुवार सुबह डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. अज्ञात बदमाशों ने करीब 20 साल की युवती और 30 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्याकांड को लेकर ऐसा लग रहा है कि या तो किसी की इनसे कोई भयंकर रंजिश थी. या फिर किसी बात का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया हो. क्योंकि हत्यारों ने युवक और युवती दोनों से सिर बुरी तरह पत्थर से कुचले हैं.

हल्द्वानी में डबल मर्डर से सनसनी फैली: जिस पत्थर से युवक और युवती के सिर कुचले गए हैं, वो शवों के पास में ही पड़ा मिला. पत्थर पर खून के निशान साफ देखे जा सकते हैं. पत्थर काफी बड़ा और वजनी है. फॉरेंसिक टीम ने पत्थर को सबूत के तौर पर चिन्हित किया है. शवों की हालत ऐसी है कि चेहरे देखकर कोई भी उन्हें नहीं पहचान सकता है.

मृतक युवक की शिनाख्त हुई: मृतक युवक की पहचान अल्मोड़ा निवासी शुभम कुमार टम्टा के रूप में हुई है. दरअसल उसकी जेब से पुलिस को उसका आधार कार्ड मिल गया. आधार कार्ड में शुभम की जन्मतिथि 31 दिसंबर 1995 लिखी हुई है. आधार कार्ड में लिखे मोबाइल नंबर से पुलिस ने उसके बारे में जानकारी हासिल की. युवती की भी शिनाख्त हो गई है. हालांकि उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

युवती की भी हुई शिनाख्त: युवती की शिनाख्त भी हो गई है. वो नैनीताल जिले के ही एक गांव की रहने वाली थी. उसके परिजनों ने बताया कि वो पढ़ाई के लिए हल्द्वानी में रह रही थी. युवती हल्द्वानी के सबसे बड़े कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. वो अपनी पढ़ाई के लिए खुद ही मेडिकल स्टोर में काम करके पैसे कमा लेती थी. बताया जा रहा है कि वो पढ़ाई में काफी तेज थी. वो शुभम टम्टा के साथ वहां क्यों आई थी, इसका पता नहीं चल सका है.

एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया: हल्द्वानी पुलिस को जैसे ही डबल मर्डर की सूचना मिली, उनकी टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. खुद एसपी सिटी भी नवीन गल्ला मंडी में वहां पहुंचे जहां डबल मर्डर हुआ था. पुलिस टीम मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके साथ ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामले के खुलासे के लिए टीमें गठित

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि- आज सुबह मंडी चौकी क्षेत्र में दो शव पड़े होने की सूचना मिली थी. प्रथम दृष्टया पत्थर से कुचल कर दोनों की हत्या हुई है. साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर लगाया गया है. मृतकों के जेब से कुछ डॉक्यूमेंट मिले हैं. डॉक्यूमेंट के आधार पर युवक की शिनाख्त की है. युवती की शिनाख्त भी कर ली गई है. मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया जा चुका है.

-मनोज कत्याल, एसपी सिटी, हल्द्वानी-

 

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें