July 2, 2026 11:53 pm

धामी सरकार ने खोला राहत और विकास का खजाना, 8.61 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए 8.61 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मंजूर राशि का उपयोग देहरादून में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने और उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के बंच केबल से वंचित इलाकों में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 4.92 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस राशि से विद्युत विभाग द्वारा बंच केबल बिछाने का कार्य कराया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित और बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट और मोरी तहसील क्षेत्र में आपदा से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए 123 आवासीय भवनों के प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 3.69 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। प्रत्येक प्रभावित परिवार को 3 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

राज्य सरकार का कहना है कि आपदा प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। साथ ही प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए भी लगातार वित्तीय स्वीकृतियां दी जा रही हैं, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें