May 23, 2026 1:39 am

वनाग्नि पर सख्त धामी सरकार, फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती, CM धामी ने की हाईलेवल मीटिंग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और मानसून तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आग की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर अधिकारी मौके पर पहुंचें।

मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में वनाग्नि रोकने के लिए शीतलखेत मॉडल लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने फायर लाइन के आसपास छोटी तलैया बनाने, आग बुझाने वाले कर्मचारियों को जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने और जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार नए पदों पर भर्ती करने की घोषणा भी की।

बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, खराब पेयजल लाइनों की शीघ्र मरम्मत करने और बिजली आपूर्ति बाधित न होने देने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर भी पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

मानसून तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और प्रभारी सचिवों को जिलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने और साफ-सफाई की व्यवस्था मजबूत रखने को कहा गया।

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जो यात्री स्वास्थ्य जांच में फिट नहीं पाए जाएं, उन्हें यात्रा न करने के लिए समझाया जाए।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें