March 10, 2026 11:51 pm

उत्‍तराखंड के राज्य कर्मचारियों और पेंशनर को धामी सरकार ने दी बड़ी राहत, दीपावली से पहले होगा वेतन और पेंशन का भुगतान

देहरादून: प्रदेश के तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर को दीपावली पर्व से पहले ही चालू माह के वेतन और पेंशन का भुगतान होगा। बुधवार को मंत्रिमंडल में इस संबंध में क्मप्रस्ताव नहीं आने से कर्मचारियों में पैदा मायूसी देर सायं खुशी में बदल गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में पत्रावली को स्वीकृति दी और वित्त विभाग को शीघ्र आदेश जारी करने को कहा। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों, कोषागार निदेशक एवं सभी वरिष्ठ कोषाधिकारियों को आदेश जारी किए।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें