June 29, 2026 11:56 pm

देहरादून: गैस एजेंसी मालिक हत्याकांड: पुलिस ने जारी की संदिग्ध हमलावरों की तस्वीर…

देहरादून: राजधानी देहरादून एक बार फिर से अपराध से दहली है.11 फरवरी को तिब्बती मार्केट में एक शख्स को गोली मार दी गई थी. जिसके बाद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की हर मुमकिन कोशिश में जुटी हुई है. पुलिस ने आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है. जिसके बाद हत्या के बाद संदिग्ध हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई है. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है.

राजधानी देहरादून में बुधवार, 11 फरवरी को हुए सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे शहर में दहशत का माहौल है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात में अर्जुन नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और संदिग्ध हमलावरों की पहली तस्वीर जारी की है. जारी की गई फोटो में दो युवक एक काले रंग की स्कूटी पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस को आशंका है कि यही दोनों आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हुए, हालांकि अभी तक इनका कोई सुराग नहीं लग पाया है. वहीं स्कूटी चला रहा युवक काले रंग का हेलमेट पहने हुए हैं, उसने गहरे रंग की जैकेट और नीली जींस पहन रखी है.

पीछे बैठा युवक भूरे रंग की जैकेट, हल्के रंग की जींस और सफेद जूते पहने हुए दिख रहा है. पीछे बैठा युवक भी हेलमेट लगाए हुए है, जिससे चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है. दोनों आरोपी चेहरे छिपाने के उद्देश्य से हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है. घटना शहर के व्यस्त इलाके में हुई, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है. पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि फोटो में दिख रहे ये युवक कहीं भी दिखाई दें या इनके संबंध में कोई भी जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें. आपकी एक सूचना अपराधियों तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकती है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा.

पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी को डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के तिब्बती मार्केट में 40 साल के अर्जुन शर्मा को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी. अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी का मालिक था. वो तिब्बती मार्किट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे और घटना के दिन भी वो टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे. तभी दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें