July 20, 2026 8:40 pm

राहुल गांधी के कार्यक्रम को स्क्रिप्टेड बताने पर कांग्रेस का पलटवार, कहा-भाजपा खो चुकी संवेदनाएं

देहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देहरादून दौरे पर राज्य में सियासत तेज है. राहुल गांधी के कार्यक्रम को स्क्रिप्टेड बताए जाने पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने मोर्चा संभाला और इस बयान की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि यह बयान केवल राजनीतिक नहीं बल्कि असंवेदनशील भी है.

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि महेंद्र भट्ट कभी उस पिता की भावनाओं को नहीं समझ सकते जिसने अपनी होनहार बेटी को खो दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मंच पर स्वर्गीय रिया कुमारी थापा के पिता राजेश मल भी मौजूद रहे. उन्होंने भारी मन से अपनी बेटी के सपनों उसकी मेहनत को मंच से बयां किया. उन्होंने राहुल गांधी से अपनी दिवंगत बेटी समेत उन तमाम छात्रों के लिए न्याय की गुहार लगाई, जिन्होंने कथित नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद निराशा में अपनी जान गंवा दी.

इस दौरान वह मंच से बहुत भावुक भी हुए, किंतु भाजपा नेताओं का दिल नहीं पसीजा. गरिमा दसौनी का कहना है कि जिस दल के नेता एक व्याकुल पिता के आंसुओं को भी स्क्रिप्टेड बता रहे हैं, उनसे संवेदनशीलता की कोई भी आशा नहीं की जा सकती है. भारतीय जनता पार्टी ने उन मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तो दूर उनके दर्द का भी मजाक उड़ाने का काम किया है. कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाए कि भाजपा ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को रोकने के लिए हर हथकंडे अपनाए, उसके बावजूद राहुल गांधी का कार्यक्रम सफल रहा.

गरिमा दसौनी का कहना है कि परेड ग्राउंड में सरकार ने कानून व्यवस्था का हवाला दिया, लेकिन इसी परेड ग्राउंड में पंजाबी गायिका का कार्यक्रम आयोजित कराया गया, इतना ही नहीं युवाओं की भीड़ जुटाने के लिए कार्यक्रम में एंट्री निशुल्क कर दी गई. इससे यह स्पष्ट हो गया कि प्रशासनिक फैसले निष्पक्ष नहीं, बल्कि राजनीतिक दबाव में लिए गए थे.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें