June 10, 2026 4:53 pm

कांग्रेस का आरोप – उत्तराखंड में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त, हिंदू-मुस्लिम करने में जुटी बीजेपी, हमलावर हुये गणेश गोदियाल

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित व्यस्ततम सिल्वर सिटी मॉल में हुई गोली कांड की घटना पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा बीते 16 दिनों से यही खबर सामने आ रही है कि सुबह सुबह के वक्त में अमुक जगह पर किसी की हत्या कर दी गई.

उन्होंने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है. राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखना पुलिस का काम होता है, लेकिन सरकार के इशारे पर सत्ता में बैठे हुए मंत्रीगणों के इशारे पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इन मंत्रियों के निजी अपेक्षाओं की पूर्ति कर रहे हैं. इन्ही मंत्रियों की अपेक्षा के अनुरूप पुलिस अपना आचरण कर रही है. इसलिए आम जनता की सुरक्षा के दायित्व को दरकिनार कर दिया गया है. यह उसी का परिणाम है कि आम लोगों की जान आफत में बनी हुई है. समूचा पुलिस महकमा मुख्यमंत्री और मंत्रियों की अपेक्षाओं को पूरा करने में लगा हुआ है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा राज्य सुरक्षित हाथों में नहीं है. उन्होंने कहा-

मुख्यमंत्री को वो व्यक्तिगत रूप से जानते थे. यह समझते थे कि धामी दिल से कोमल व्यक्ति होंगे, लेकिन जिस प्रकार धामी लैंड जिहाद लव जिहाद, मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बातें कर रहे हैं, इससे लगता है कि पूरे भारतवर्ष के राज्यों के मुख्यमंत्रियों में ऐसा व्यक्ति नहीं दिखा है , जो जगह-जगह जाकर हेट स्पीच दे रहे हैं.

गणेश गोदियाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

गणेश गोदियाल ने कहा प्रदेश के हाल बुरे हैं. बाहर के अपराधियों को लाकर यहां व्यापार करवाया जा रहा है. राज्य की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है. लोग मर रहे हैं. और मरने से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कह रहे हैं कि इनको पैसों की जरूरत है.

गणेश गोदियाल ने कहा अंकिता हत्याकांड की जांच को अब भी भटकाया जा रहा है. उसके बावजूद सरकार बेशर्मी की हद करते हुए हिंदू मुस्लिम का नरेटिव सेट कर रही है. उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी की ओर से एक दिन की छुट्टी नहीं लिए जाने पर भी जमकर हमला किया है. उनका कहना है कि आने वाले 2027 के चुनाव में प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री धामी को हमेशा के लिए छुट्टी देने जा रही है.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें