February 9, 2026 11:17 am

सीएम योगी ने की धामी सरकार की जमकर तारीफ, कहा- धार्मिक स्थलों का संरक्षण करके बेहतरीन काम कर रहे धामी

देहरादून: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर हैं. इसी कड़ी में योगी आदित्यनाथ पौड़ी के यमकेश्वर पहुंचे. यहां योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन के लोकार्पण किया. इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने धामी सरकार की जमकर तारीफ की. योगी आदित्यनाथ ने कहा आज उत्तराखंड सरकार धार्मिक स्थलों का संरक्षण कर रही है. इसके साथ ही अवैध अतिक्रमित धार्मिक स्थलों पर भी एक्शन ले रही हैं. उन्होंने उत्तराखंड सरकार के विकासकार्यों की भी जमकर सराहना की. योगी आदित्यनाथ ने कहा देवभूमि उत्तराखंड आज धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है. यह देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा आज उत्तराखंड विकास के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है. राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और बुनियादी ढांचे के साथ साथ सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया है. उन्होंने कहा विकास का वास्तविक अर्थ केवल भौतिक प्रगति नहीं है बल्कि संस्कारों संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के साथ संतुलित आगे बढ़ना ही सच्चा विकास है.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें